उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज थाना पैठाणी में प्रशासनिक भवन एवं चार आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि इस क्षेत्र को थाना क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल था। थाना क्षेत्र बनाये जाने से उनकी विधानसभा में कानून व्यवस्था काफी चाक चैबंद हो गई है। किसी भी क्षेत्र में बिना पुलिस के शांति व्यवस्था, सुख और समृद्धि हो पाना सम्भव नहीं। थाना के बनने से श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में अर्द्ध रात्रि में भी बेखौफ निकल सकते हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2021 तक मेरी विधानसभा में 427 योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना है। राज्य में उनकी सरकार ने सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। सबको शिक्षा दिलाना उनका लक्ष्य रहा है। बतौर उच्च शिक्षा मंत्री इन साढ़े तीन सालों में श्रीनगर विधानसभा के शत-प्रतिशत विद्यालयों को चटाई मुक्त किया गया है। सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर आज सभी बच्चे कुर्सी मेज पर पठन-पाठन का कार्य सम्पन्न कर रहे हैं।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार लोगों को उज्ज्वला गैस तथा अवशेष लोगों को भी मार्च 2021 तक निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जाएंगे तथा 31 मार्च 2021 को श्रीनगर विधान सभा धुवां मुक्त हो जायेगा। हर घर को शौचालय की सुविधा से भी लैस किया जाएगा। उत्तराखंड में लगभग 92 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके पास आवास की सुविधा नहीं है। ऐसे आवासहीन लोगों को 2022 से पहले आवास प्रदान किये जाएंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी पेयजल योजना ‘‘हर घर नल और नल में जल‘‘ के तहत मात्र एक रूपये में पानी का कनेक्शन भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने अपने सेवाकाल में अलग-अलग स्थानों पर सेवा में रहते हुए कार्यकाल के अनुभव साझा किये। उन्होंने डा. धन सिंह रावत के अथक प्रयासांे से इस क्षेत्र में पुलिस चैकी खुली, जिसके भवन की आज नींव रखी गई। अच्छी व्यवस्था वह है, जिसमें हमारे पुलिस कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें, जिससे कि खौफ या डर बदमाशों में पैदा हो, आम आदमी में नहीं।
हमारा मकसद ऐसी पुलिस व्यवस्था बनाना है, जिससे लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा हो। देहरादून से शुरू ‘‘आॅपरेशन मुक्ति‘‘ के नाम से एक अभियान चलाया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाना है तथा जिसका स्लोगन है ‘‘भिक्षा नहीं शिक्षा दो‘‘।
साइबर क्राइम के बारे में उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी एक साइबर सेल खोले जाने की योजना है। कोटद्वार में भी एक ट्रैफिक कार्यालय खोले जाने की भी योजना है और जल्द ही डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों की नई भर्ती होने वाली है, जिसके लिए युवा तैयारी करते रहे।




Leave a comment