Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर जनवाणी के कार्यक्रम ‘दादी मां का बटुआ’ को मिला राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो का पुरस्कार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर जनवाणी के कार्यक्रम ‘दादी मां का बटुआ’ को मिला राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो का पुरस्कार

विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पंतनगर जनवाणी के कार्यक्रम ‘दादी मां का बटुआ’ को प्रोमोटिंग लोकल कल्चर अवार्ड के तहत 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार (तृतीय) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल को प्रदान किया गया।

दादी मां का बटुआ कार्यक्रम अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डा. शिवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में पंतनगर जनवाणी की टीम द्वारा तैयार किया गया था।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के बीच जड़ी बुटियों की महत्ता और शनैः शनैः उसके लुप्त होने पर ध्यानकर्षण कर उनके संरक्षण का संदेश शामिल था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...