पंतनगर विश्वविद्यालय का मास्को की रसियन तिमिरयाजेव स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू

पंतनगर विश्वविद्यालय का मास्को की रसियन तिमिरयाजेव स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने मास्को स्थित रसियन तिमिरयाजेव स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू किया।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान अपने दो-सप्ताह के रूस के भ्रमण के अन्तिम चरण में मास्को स्थित रसियन तिमिरयाजेव स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का विश्वविद्यालय के चार-सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ 28 सितम्बर 2024 को भ्रमण किया तथा शोध एवं प्रशिक्षण के हेतु करार के लिए सहमति प्राप्त हुई।

रसियन तिमिरयाजेव स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रोफेसर त्रुखाचेव व्लादिमीर इवानोविच, अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रमुख वाइस रेक्टर प्रोफेसर क्रिवचंस्की इवान फिलिपोविच ने बताया की उनका विश्वविद्यालय कृषि और हार्टिकल्चर के विभिन्न फसलों पर शोध कार्य कर रहे है।

उन्होंने बताया कि उनके वैज्ञानिकों ने स्ट्राबेरी, सेब, अंगूर आदि की अनेक प्रजातियों पर शोध कार्य कर आवश्यकतानुसार प्रजातियां विकसित की और पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ कार्य कर इस दिशा में और अधिक शोध के इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि 110 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किये गये हैं। उन्होंने कहा की पंतनगर विश्वविद्यालय जोकि कृषि के क्षेत्र में भारत का प्रथम विश्वविद्यालय है, के बारे में सुना है और उसके साथ काम करने में प्रसन्नता होगी।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अब तक विभिन फसलों के 350 से भी ज्यादा प्रजातियां विकसित कर चुका है। विश्वविद्यालय ने विश्व के अनेक शीर्ष शोध संस्थानों के साथ शोध करार किया है और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के साथ डुअल डिग्री प्रोग्राम भी संचालित कर रहा है। इस बात पर सहमति हुई की दोनों विश्वविद्यालय शीघ्र ही अपने वैज्ञानिकां एवं विद्यार्थियों को एक दुसरे के पास भेजेंगे तथा कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा 2025 में 10 विद्यार्थियों और 2 वैज्ञानिकों को पन्तनगर विश्वविद्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया गया।

निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा रूस का एक बहुत सफल भ्रमण रहा है जिसमें रूस के चार विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर शोध एवं प्रशिक्षण कार्य करने के लिए सहमति बनी जिससे पंतनगर विश्वविद्यालय एवं रूस के विश्वविद्यालयों में पशुचिकित्सा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी एवं कृषि विज्ञान में शोध एवं शिक्षण कार्यों में सुदृढ़ता आयेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this