Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया रुद्रप्रयाग में बन रही टनल का निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया रुद्रप्रयाग में बन रही टनल का निरीक्षण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज दूसरे दिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और उन्होंने सड़क के बारे में संबंधित अधिकारियों साथ बातचीत की। उन्होंने रूद्रप्रयाग में बन रही टनल का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जनपद रुद्रप्रयाग स्थित मुख्य बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए, रुद्रप्रयाग शहर को बाईपास करने और श्री बद्रीनाथ धाम (एनएच 07) व श्री केदारनाथ धाम (एनएच 107) को जोड़ने हेतु 900.30 मी. लंबी टनल और 200 मी. सेतु के निर्माण का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया था। इस टनल निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है शेष पुल का निर्माण कार्य जारी है। आज स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कार्यदाई एजेंसी को समयपूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आम जन को सुगम यातायात का लाभ मिल सके।

इससे पहले अजय टम्टा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण जिन स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग यातायात बाधित हो रहा है उन स्थानों पर तत्परता से मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग-गौरीकुंड अवरुद्ध राजमार्ग को यथाशीघ्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग किसी एनजीओ द्वारा उच्च न्यायालय एवं एनजीटी में कार्य को रुकवाने हेतु वाद दायर किया गया था। जिससे उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ था उसे 10 अक्टूबर से अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया जाता है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन गुप्तकाशी, ल्वारा, सिंगोली आदि स्थानों का भी भ्रमण किया। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वारा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गुप्तकाशी-ल्वारा-सिंगोली कुंड बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुनः कार्य करने का अनुरोध किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग संख्या-107 के अंतर्गत आने वाले कुण्ड बाईपास के 12.5 कि.मी. अवशेष भाग के निर्माण पर एनजीटी द्वारा लगाए गए विराम के खिलाफ जनहित में एचपीसी द्वारा किए गए अनुमोदन को स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि चारधाम की यात्रा उत्तराखंड की बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है। जो प्रदेश की आर्थिकी की रीड है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देशभर के यात्री दर्शन करने आते हैं तथा श्रद्धालु केदारनाथ सहित अन्य धामों की यात्रा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने पर उसे तत्काल आवाजाही हेतु सुचारू किया जाए ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त्यमुनि बाईपास का निर्माण कार्य अक्टूबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण-गरूड़चट्टी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का निदान उन्हीं के बीच पहुंचकर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...