केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे चमोली निवासी विनोद कुमार घोड़े से टकराने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीके शुक्ला ने दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे तीर्थ यात्री नंदनगर, चमोली निवासी विनोद कुमार (28 वर्ष) शायं लगभग 5 बजे लिनचोली में घोड़े से टकराने के कारण उनके पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने पर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय आधार शिविर, श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मरीज के पेशाब के रास्ते अत्यधिक रक्त स्राव हो रहा था।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मरीज को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि अब तक 3 गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किए जा चुके हैं।


Leave a comment