Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय : अनिल बलूनी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय : अनिल बलूनी

  • छात्रों और युवाओं को मिलेगी सुविधा, समय और धन की होगी बचत।
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में गढ़वाल का होगा ऐतिहासिक विकास, संकल्पों पर आगे बढ़ रही है सरकार।

सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोले जायें। इससे उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं, पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उन्हें यह सुविधा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगी और उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी तथा समय व धन की बचत होगी।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है।

सांसद बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल के लोगों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं और इस काम के लिए सभी लोगों को उनका सहयोग करना चाहिए। गढ़वाल क्षेत्र के लोगों की जो भी प्रमुख समस्यायें हैं उनको सांसद अनिल बलूनी को बतानी चाहिए और वह उनकी समस्याओं पर अवश्य गौर करेंगे और उनका समाधान निकालने की कोशिश भी करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...