Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी के डीएम डॉ आशीष चौहान हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी के डीएम डॉ आशीष चौहान हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल का कार्यभार संभालते ही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही उनका समुचित निराकरण करते हैं। उनके जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश होते हैं कि विकासखंड व तहसील स्तर की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही करें जिससे उन्हें मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ें। जिलाधिकारी के कार्य करने का नजरिया दूरगामी व सार्वजनिक हित देखकर, कम खर्च में अधिक प्रगति तथा सतत एवं समावेशी विकास को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने में विश्वास रखते हैं।

आपको बता दें कि इससे पूर्व जब वे पिथौरागढ़ जनपद में तैनात थे, तब उनके इन्नोवेशन एप्रोच की चर्चा पूरे प्रदेश में की जाती रही। चौहान के द्वारा बेडू के उत्पादों के लिए महिला स्वयं सहायता समूह के साथ किए गए प्रयासों की स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा भी अपने मन की बात कार्यक्रम में सराहना की।

उन्होंने पिथौरागढ़ में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को त्वरित गति से अंजाम तक पहुंचाया, साथ ही कृषि, बागवानी, पर्यटन और कृषि से जुड़े हुए क्रियाकलापों को त्वरित गति से धरातल पर कुशलता से क्रियान्वित करवाया। यह जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के कार्यों का ही नतीजा था कि उनसे प्रभावित होकर एक स्पैनिश नागरिक और पर्वतारोही ने अपने देश की चोटी का नामकरण भी उनके नाम से करवाया।

वे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं। जिसमें वर्ष 2018 में समस्त आईएएस में ’बेस्ट जिलाधिकारी पुरस्कार’ तथा 2019 में ’स्वच्छ भारत मिशन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

जनपद पौड़ी में भी जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद उन्होंने सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों का खाका तैयार करवाया और सभी संबंधित अधिकारियों को पहाड़ के अनुकूल महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास से संबंधित तेजी से प्रस्ताव बनाने और कार्यों को धरातल पर इंप्लीमेंट करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...