Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्पसंख्यक समाज के साथ ही कई दलों के लोगों ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

अल्पसंख्यक समाज के साथ ही कई दलों के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ सभाएं की। इन सभाओं में सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज परिवर्तवकारी समय बदल है। मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और राष्ट्र को मजबूत हाथों में सौंपने के पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सहयोग और मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कमल के निशान पर वोट देकर भारी अंतर से विजयी बनाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचकर भारी संख्या में उपस्थित अपने भाई, बहनों और माताओं, बुजुर्गों का आशीर्वाद व अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिपाही और एक जनसेवक के रूप में मैंने हमेशा जनता के साथ अपनत्व का रिश्ता बनाने की कोशिश की है। यही प्रयास हमेशा जनता से मिलने वाले स्नेह के रूप में फलीभूत हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आज भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस, बसपा और सपा के सैंकड़ों लोगों, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के हमारे साथी मोदी परिवार में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी ने हरिद्वार सीट से कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के “विकसित भारत निर्माण“ मिशन में योगदान देने की शपथ ली है।

इस अवसर पर त्रिवेंद्र ने कहा कि आज मोदी जी के प्रभावशाली नेतृत्व में जिस प्रकार ‘विकसित भारत’ के आह्वान को लेकर हिन्दू, मुस्लिम और सभी समुदाय के भाई बंधु एकजुट होकर आगे आ रहे हैं, वो बहुत बड़ा संकेत है। यह एक बड़े परिवर्तन की नींव है। आगामी चुनावों में आप और हम मिलकर इस बुनियाद को और मजबूती प्रदान करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा आईटीआई माजरा में आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज वे एक प्रत्याशी के रूप में उनके बीच आशीर्वाद लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तनकारी समय है। अल्पसंख्यक समाज के लोग भी विकास चाहते हैं। इसलिए वे मोदी और उनकी राष्ट्र को मजबूत करने की सोच के लिए उनसे जुड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल हो रहे अल्पसंख्यक समाज को आगाह भी किया कि फिर से उन्हें भड़काया जा सकता है। लेकिन वे इस राष्ट्र और समाज के हर तबके का विकास करने के लिए उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहें। मोदी जी आज बिना किसी जाति, धर्म भेद के सभी के विकास और राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण का है। इसलिए उनका सहयोग भी अपेक्षित है। यह हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व भी है। इसलिए मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।

सभा को विधायक विनोद चमोली ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मित्र है और अब विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को धर्मपुर क्षेत्र से 70 हजार की लीड से जिताएंगे। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के डा. इमरान अहमद, जुम्मन भाई, मेहताब अली, सैय्यद अली, नवाब अली, जितेंद्र, नीलम भारती, पूरन चंद, राहुल, विनोद शर्मा, सलीम शाह आदि थे। त्रिवेंद्र ने इसके बाद बंजारावाला रोड कारगी और सामुदायिक भवन धोबी घाट मोथरोवाला में भी जनसभाएं की। इन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में दूसरे दलों और समुदाय के लोगों ने भाजपा का दामन पकड़ा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...