Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पीएम मोदी कल उत्तराखंड दौरे पर, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी कल यानी 2 अप्रैल को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड में प्रचार प्रसार करने आ रहे हैं। 2 अप्रैल को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उधम सिंह नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 और 4 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। जिसमें 3 अप्रैल को वह पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा संसदीय सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। वहीं दिन में टिहरी लोकसभा के विकास नगर में जनसभा करने के बाद कोर कमेटी की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

4 अप्रैल को जेपी नड्डा हरिद्वार में संतों के साथ बैठक करने के बाद एक विशाल रैली हरिद्वार लोकसभा सीट के निकाली जाएगी। बीजेपी नेताओं ने बताया कि आने वाले समय में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत स्टार प्रचारक हमें प्रचार प्रसार करते हुए दिखेंगे। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

वहीं दूसरी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कहीं सवाल खड़े कर रहा है कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा प्रधानमंत्री कई बार उत्तराखंड आते हैं लेकिन उत्तराखंड को कुछ देकर नहीं जाते हैं। हालांकि राजनीतिक जुमलेबाजी वह जरूर करते हैं।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं वह उनका स्वागत करते हैं लेकिन इसी दौरान प्रधानमंत्री से कई सवाल भी पूछना चाहते हैं। जैसे कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन है। दूसरा पेपर लीक में भाजपा के ही नेता सम्मिलित क्यों है और उसका दोषी कौन है उसका जवाब प्रधानमंत्री दें। तीसरा खनन माफियाओं भू-माफियाओं को किसका संरक्षण है अग्नि वीर योजना, यह तमाम ऐसे प्रश्न है जो प्रधानमंत्री से पूछेंगे।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इन सभी प्रश्नों के जवाब देंगे और अंकित भंडारी पर जो मौन धारण किए हुए हैं उस मौन को तोड़ेंगे।

जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व चुनाव प्रचार प्रसार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभी भी उत्तराखंड नहीं पहुंच पा रहे हैं और उत्तराखंड के कांग्रेस नेता अपने दम पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...