Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता : सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने को बेताब है दिल्ली की जनता : सीएम धामी

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के नेता वोटरों को अपने अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। बीजेपी के कई नेता भी चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं इसी सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी आजकल दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हैं।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के द्वारका में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि द्वारका में एक तरफ ऐसे प्रत्याशी मैदान में है जो परिवारवाद को बढ़ाते हैं और टिकट खरीद कर लाते हैं वहीं दूसरी ओर कर्मठ और जनसेवा को समर्पित श्री प्रद्युमन खड़े हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इसलिए समान नागरिक संहिता लागू हो पाई क्योंकि वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी में ऐसे प्रावधान किए हैं जिससे अब कोई भी आफताब दिल्ली की तरह श्रद्धा वालकर के साथ हैवानियत नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार करने के मामले में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। आप सरकार के कुप्रबंधन का ही नतीजा है कि 31 सालों में पहली बार दिल्ली को राजस्व घाटे का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोविड में दिल्ली की जनता ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी तब केजरीवाल आठ बंगलों को तोड़कर शीशमहल बना रहे थे। कहा कि केजरीवाल की नाकारा सरकार के कारण ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन की लहर चल रही है और लोगों को डबल इंजन बनाने के लिए पांच फरवरी का इंतजार है।

राष्ट्रविरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही ‘आप’

इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रिठाला में भाजपा प्रत्याशी कुलवन्त राणा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। फ्री पानी का वादा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ही दिल्ली में टैंकर माफिया पनपे हैं। आज दिल्ली की 40 प्रतिशत आबादी टैंकरों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा का वादा देने वाली आम आदमी पार्टी की महिला सांसद स्वाती मालिवाल के साथ शीशमहल में ही मारपीट होती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामी छिपाने के लिए हरियाणा पर यमुना की बदहाली का ठिकरा फोड़ते हैं। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि यमुना की सफाई के लिए मिले 8500 करोड़ आखिर कहां गए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड काल में शीशमहल में ही बैठकर केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने शराब घोटाले की स्क्रिप्ट लिखी। केजरीवाल का एजेंडा सनातन धर्म का अपमान है। लोगों को समझना चाहिए कि अलग-अलग होने का नाटक करने वाले आप और कांग्रेस एक ही है। ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंदू विरोध में एक-दूसरे के साझेदार हैं। छोटी-छोटी घटनाओं पर कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने वाले ये लोग बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार पर चुप्पी साध लेते हैं और शाहिनाबाग पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...