Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर एरियल सर्वे कर सीएम योगी ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन का लिया जायजा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

एरियल सर्वे कर सीएम योगी ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयागराज दौरे पर पूरे प्रयागराज शहर का हवाई सर्वे किया। शहर के एरियल सर्वे के दौरान उन्होंने प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी रोड्स का मुआयना किया। इसके साथ ही सीएम ने महाकुम्भ क्षेत्र का भी हवाई सर्वे कर स्थितियों का जायजा लिया। एरियल सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष फोकस उन रोड्स के मुआयने पर रहा, जो विभिन्न जनपदों से प्रयागराज को जोड़ती हैं।

हाल ही में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान और इसके बाद इन रोड्स पर अत्यधिक मात्रा में ट्रैफिक देखा गया था। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज को विभिन्न जनपदों से जोड़ने वाले 7 प्रमुख मार्ग हैं और मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों व उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में सवार होकर महाकुम्भ पहुंचे थे।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि भारी संख्या में देश और प्रदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं और उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर सीएम योगी के निर्देश हैं कि हाईवेज और सिटी के अंदर कहीं भी जाम की स्थिति न बने।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सभी मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग में खड़े कराए जाएं और पार्किंग से संगम क्षेत्र तक उनके आने-जाने की उचित व्यवस्था की गई है। संगम क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई भाषाओं में साइनेजेस की भी व्यवस्था की गई है। हाईवेज पर श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...