Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ के इस गांव में 90 लोगों को बुखार, सामाजिक कार्यकर्ता बोले- 8 किमी पैदल का सफर इसलिए नहीं आ रही स्वास्थ्य टीम!
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

पिथौरागढ़ के इस गांव में 90 लोगों को बुखार, सामाजिक कार्यकर्ता बोले- 8 किमी पैदल का सफर इसलिए नहीं आ रही स्वास्थ्य टीम!

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के चलते जहां एक तरफ प्रकृति की अद्भुत छटा देखने को मिलती है तो वहीं, परेशानियां भी आकर खड़ी हो जाती हैं। धारचूला के दूरस्थ कुरीला की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। प्रकृति की गोद में बसे इस गांव की तस्वीर देखते ही बनती है, पर स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क आदि के लिए मुसीबतों का पहाड़ है।

पिथौरागढ़ जिले के ग्राम सिर्दांग लोक कुरीला बंबा में कुल 110 परिवार रहते हैं। कोरोना काल में इस समय गांव के लगभग 90 लोग बुखार-जुकाम से पीड़ित हैं। इस गांव में सरकार की तरफ से न तो दवा पहुंच पाई है न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आई। आलम यह है कि आजादी के 70 साल बाद भी इस गांव में गाड़ी चलने के लिए रोड नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू मर्तोलिया ने यह जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि 8 किमी पैदल का सफर होने के कारण कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं आते हैं।

स्वास्थ्य सुविधाएं भी कुरीला गांव से करीब 8 किमी दूर हैं और यह दूरी लोगों को पैदल तय करनी पड़ती है। ऐसे में गांव तक जाने के लिए मेडिकल टीम भी तैयार नहीं होती है। समाज सेवक सोनू मर्तोलिया ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग की टीम कुरील बंबा के लिए भेजी जाए जिससे संक्रमित लोगों का इलाज सुनिश्चित हो सके।

समाजसेवी सोनू का कहना है कि कोरोना से बचने या संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों को यहां पहुंचना होगा। हिल मेल को सोनू ने तस्वीरें भेजकर बताया है कि गांववाले किस तरह मुख्य मार्ग से कटे रहते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...