Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के पर्यावरण वाटिका में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी के पर्यावरण वाटिका में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण

रुद्राक्ष पौधरोपण मुहिम के तहत जोशियाड़ उत्तरकाशी में स्थित रुद्राक्ष वाटिका में परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, परमार्थ से आई साध्वी भगवती सरस्वती, उत्तराखंड के जाने माने फिजिशियन डाक्टर एसडी जोशी ने गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के अनुरोध पर पर्यावरण वाटिका में रुद्राक्ष के 20 पौधों का रोपण किया गया।

आज उत्तरकाशी में मां गंगा के तट पर जोशियाड़ा में स्थित रुद्राक्ष वाटिका में 300 रुद्राक्ष के पौधों के साथ लहलहाने लगी है।
इस अवसर पर चिदानद मुनि महाराज ने कहा कि एक समय आएगा जब देश विदेश के लोग उत्तरकाशी में रुद्राक्ष वाटिका के दर्शन के लिए आयेंगे। उन्होंने कहा की उनका लक्ष्य उत्तरकाशी की गंगा घाटी में एक लाख रुद्राक्ष पौध रोपण की है। लोग उन्हें खाली स्थान बताएं और रुद्राक्ष पौध उपलब्ध कराना परमार्थ की जिम्मेदारी है।

उत्तरकाशी में इस पुनीत कार्य को गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मां गंगा के तट पर विभिन्न स्थानों पर वर्ष 2022 में 8000 रुद्राक्ष की पौध का सफल रोपण किया गया।

गंगा स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े गंगा विचार मंच के प्रयासों से गंगा तट पर जोशियाड़ा व हीना में जल विधुत निगम के सहयोग से रुद्राक्ष वाटिकाओं का निर्माण किया गया। जोशियाड़ा वाटिका वर्ष 2022 में रुद्राक्ष के 300 रुद्राक्ष पौध का सफल रोपण हुआ था जो आज सफलता के साथ लहलहा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी ने उत्तरकाशी के विभिन्न जगहों पर रुद्राक्ष की 8000 बीपौध उपलब्ध कराई थी। रोपण और जगहों का चयन वा वाटिकाओं का निर्माण का कार्य गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हवा।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रुद्राक्ष की पौध को उन्ही संस्थाओं व विभागों के परिसर में लगाया है जिन्होंने इनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी ली थी।

इस कार्य मे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ने 400 रुद्राक्ष के पौध, जल विद्युत निगम जोशियाड़ा वा मनेरी ने 1000 पौध, सीमा सड़क संगठन बीआरओ ने 200 रुद्राक्ष पौध, आईटीबीपी महिडण्डा ने 600 रुद्राक्ष पौध, आई टी बी पी मातलि ने 100 रुद्राक्ष पौध, पुलिस अधीक्षक ने 150 रुद्राक्ष पौध का अपने अपने परिसरों में सफल रोपण वर्ष 2022 में किया जा चुका है।

इधर रुद्राक्ष के रोपण कार्य को आगे बढ़ाते हुए गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड ने पुनः जोशियाड़ा में 20 रुद्राक्ष पौध का रोपण परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, परमार्थ से आई साध्वी भगवती सरस्वती, उत्तराखंड के जाने माने फिजिशियन डाक्टर एस डी जोशी, डाक्टर कुसुम नौटियाल, डाक्टर बहुगुणा, परमार्थ से स्वामीजी के साथ आए 12 देशों से आए प्रतिनिधियों के हाथों रुद्राक्ष का रोपण करवाया गया। इस मौके पर सभासद महावीर चौहान, मनोज रांगड, जल विद्युत निगम के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...