Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया अब पीएम मोदी इसे संवार रहे हैं – जेपी नड्डा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया अब पीएम मोदी इसे संवार रहे हैं – जेपी नड्डा

उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में अब सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ पहुंचे और उन्होंने यहां पर एक सभा को संबोधित किया और लोगों से भाजपा को जिताने का आहवान किया।

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बागेश्वर पहुंचने पर सबसे पहले श्री बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थान बागेश्वर में स्थित, श्री बाबा बागनाथ मंदिर में देव दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला। मैं आज सरयू-गोमती के मिलन स्थान पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा बाबा भोलेनाथ से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड को बनाने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था और अब इसे संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के समर्थन से, हम इस जिम्मेदारी को भी पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास के लिए हर कोशिश कर रहे हैं और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्यूट किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज जो कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बाते करने आते हैं उनसे पूछना कि जब तुम्हारी सरकार थी, उस समय उत्तराखंड के स्पेशल पहाड़ी राज्यों के स्टेटस को क्यों वापस लिया था? आपने जब 2014 में नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने बिना देरी किए इसे फिर से बहाल किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता उत्तराखंड में कहने लगे कि टैंक खरीदने से, एरोप्लेन खरीदने से, हेलीकॉप्टर खरीदने से देश मजबूत नहीं होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद हमारी सेनाओं के पास, आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी हैं और अब हम दूसरे देशों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट दे रहे हैं।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की दृष्टि से जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश के विकास को और मजबूती देने का काम अब आप सभी का है। इसलिए बटन केवल, कमल के निशान वाला ही दबाना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...