Home स्पेशल पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत
स्पेशल

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) ने बीते वर्षों में तेजी पकड़ी है। वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में 39,815 परिवारों को योजना के तहत पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इससे हजारों परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है।

 

योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिला इस मामले में सबसे आगे है। यहां अब तक 4,882 परिवारों को पीएम आवास योजना-ग्रामीण का लाभ मिला है। इसके बाद हरिद्वार जिले में 4,493 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में 4,032 परिवारों के घर का सपना पूरा हुआ है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की छत उपलब्ध कराने की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का आधार देना है। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान केवल आवास नहीं, बल्कि सुरक्षा और बेहतर जीवन की महत्वपूर्ण जरूरत भी है। योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को इस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

धामी सरकार का आवास पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देते रहे हैं। मुख्यमंत्री स्तर से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अधिक से अधिक आवासों की स्वीकृति दिलाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष लगातार पैरवी की जाती रही है।

सरकार का जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

ग्रामीण जीवन में आएगा बदलाव

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में कई परिवार आज भी सीमित संसाधनों के बीच कच्चे या पुराने मकानों में रहने को मजबूर रहे हैं। ऐसे परिवारों के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिलने से जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है। सुरक्षित आवास मिलने से बारिश, ठंड और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से भी परिवारों को राहत मिलती है।

39,815 परिवारों को आवास का लाभ मिलना योजना की प्रगति को दर्शाता है। आने वाले समय में सरकार का लक्ष्य अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ना और उन्हें पक्की छत उपलब्ध कराना है। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, 5,500 महिलाओं को मिला सीधा लाभ

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय...

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, 9 आंगनबाड़ी और 2 आशा वर्करों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई स्थित आंगनबाड़ी...

यमकेश्वर के तल्ला बनास में NDRI का पशु स्वास्थ्य शिविर, 60 से अधिक किसानों ने लिया भाग

यमकेश्वर विकासखंड के तल्ला बनास स्थित गौमुख डेरी में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...

नमो क्रिकेट लीग में युवाओं संग क्रिकेट खेले सीएम धामी, दिया नशे से दूर रहने का संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला...