पीएम मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे, मंगेश घिल्डियाल समेत पीएमओ की टीम पहुंची बदरीनाथ-केदारनाथ, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

पीएम मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे, मंगेश घिल्डियाल समेत पीएमओ की टीम पहुंची बदरीनाथ-केदारनाथ, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद करीब सवा 11बजे यह टीम बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। जोशीमठ से सड़क मार्ग से टीम बदरीनाथ धाम पहुंची। यहां भास्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे की अगुवाई में पीएमओ की एक टीम बृहस्पतिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंची। दोनों धामों में चलाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद यह टीम वापस लौट गई। भास्कर खुल्बे समेत पूरी टीम सुबह 8.45 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। यहां केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिला पुलिस-प्रशासन ने उनकी अगवानी की।

केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग ने टीम के साथ भगवान केदारनाथ का रूद्राभिषेक पाठ किया तथा देश के खुशहाली की कामना की। इसके बाद भास्कर खुल्बे और पीएमओ में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल समेत कई अधिकारियों ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों को देखा।

इस दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल, केदार सभा से उमेश‌ पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद करीब सवा 11बजे यह टीम बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। जोशीमठ से सड़क मार्ग से टीम बदरीनाथ धाम पहुंची। यहां भास्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की।

पीएमओ की टीम ने देश के सीमांत पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया। भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी महाराज मंदिर, श्री गणेश गुफा, श्री ब्यास गुफा मंदिर, श्री सरस्वती नदी भीम पुल पहुंचकर दर्शन किये। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जल्द ही भास्कर खुल्बे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचेंगे। श्री बर्ह्मकपाल भी जाएंगे।

दरअसल, केदारनाथ में बन रही आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि को लेकर पीएमओ की करीब से नजर है। इसके अलावा वहां कई कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जायजा लेते रहते हैं।

 

ऐसी सूचना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के दिनों में उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के दर्शन करने आ सकते हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री मोदी के सचिव रहे हैं। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों पर उनकी सीधी नजर रहती है। पीएमओ में सलाहकार बनाए जाने के बाद से वह उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लगातार देख रहे हैं। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल लंबे समय तक रुद्रप्रयाग के डीएम रहे। केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों को उन्होंने काफी करीब से देखा है। बाद में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ बुलाया गया।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this