Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अचानक दौरों से सिस्टम को ‘सरप्राइज’ कर रहे सीएम धामी, अब ISBT पहुंचकर लिया सुविधाओं का जायजा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अचानक दौरों से सिस्टम को ‘सरप्राइज’ कर रहे सीएम धामी, अब ISBT पहुंचकर लिया सुविधाओं का जायजा

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद से पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं। उनके अलग-अलग जगहों पर अचानक हो रहे दौरे चर्चा भी बटोर रहे हैं और विभागों खलबली भी है कि सीएम किस दिन आ जाएं पता नहीं। एक तरह से वह अपनी सरप्राइज विजिट से सिस्टम को ‘सिस्टम’ को सरप्राइज कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी आईएसबीटी की सरप्राइज विजिट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने लोगों से सीधे बात की, बसों में जाकर लोगों से सुविधाओं की जानकारी ली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं खुद देखीं।

https://twitter.com/hillmailIndia/status/1440976125685944324?s=20

सीएम धामी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए जिस भी चीज की जरूरत है, उसको पूरा किया जाए। साथ ही एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए। यहां पर पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए और शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो, काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाए।

अब तक 4 सरप्राइज विजिट, विभागों में खलबली

सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सीएम धामी का चौथा सरप्राइज दौरा है। वह एक तरफ को विभागों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद जाकर जमीनी हालात को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि वह लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कुछ दिन पहले वह बिना पूर्व सूचना के देहरादून नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कई कक्षों में जाकर कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने अपने कार्यों के लिए निगम कार्यालय पहुंचे लोगों से बातचीत कर जानकारी ली, किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें बताने की बात कही।

MDDA पहुंच धामी ने मांगी लंबित नक्शों की डिटेल

इससे कुछ दिन पहले धामी अचानक एमडीडीए कार्यालय पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृति के लिए प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सीएम धामी ने वहां पहुंचते ही पूछा था कि वर्तमान में कितने नक्शे लंबित हैं और कितने समय से लंबित चल रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एकाउंट सेक्शन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी ली।

जब रात 12.30 बजे पुलिस चौकी का किया दौरा

पिछले महीने 13 अगस्त को रात 12.30 बजे सीएम धामी देहरादून की बिंदाल पुलिस चौकी में अचानक पहुंच गए थे। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को सीएम धामी बिना पूर्व सूचना के देहरादून नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कई कक्षों में जाकर कामकाज का जायजा लिया। सीएम धामी के इस तरह नगर निगम आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles