Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ में ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखण्ड के इस अधिकारी पर जताया भरोसा, समीक्षा के लिए बद्रीनाथ पहुंचे
उत्तराखंड न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ में ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखण्ड के इस अधिकारी पर जताया भरोसा, समीक्षा के लिए बद्रीनाथ पहुंचे

PMO के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को बद्रीनाथ में किए जा रहे भव्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंदिर परिसर का दौरा किया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पहाड़ के इस सपूत पर ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने का ज़िम्मा सौंपा है । बद्रीनाथ मंदिर के आसपास के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के उन्नयन के मास्टर प्लान के अनुसार मंदिर को तीन चरणों में आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित किया जाना है।

पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के साथ चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना भी थे और उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर के परिसर, माना बाईपास, बद्रीश और शेष झीलों और अलकनंदा नदी के किनारे सहित मास्टर प्लान के अनुसार पुनर्विकास किए जा रहे स्थानों का निरीक्षण किया.

मास्टर प्लान में पहले चरण में भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर के पास शेष नेत्र और बद्रीश झीलों का सौंदर्यीकरण, दूसरे चरण में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का विस्तार और नवीनीकरण और शेष नेत्र से एक ‘आस्था पथ’ का निर्माण शामिल है।

अगले महीने मंदिर के फिर से खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दर्शन करने की संभावना है।

उत्तराखंड निवासी मंगेश घिल्डियाल अपने काम में तेज़ तर्रार और जनता के बीच अपनी सौम्यता के लिए राज्य में लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं। रुद्रप्रयाग के पूर्व जिलाधिकारी घिल्डियाल का जब पीएमओ तबादला हुआ तो स्थानीय जनता ने इसका विरोध किया था ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...