उत्तराखंड पुलिस भी अब योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर बाबा की तर्ज पर ही कार्रवाई करने जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण करने के लिए बुलडोजर का जो इस्तेमाल किया था अब उसी तरह उत्तराखंड शासन भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करने जा रही है।
हनुमान जंयती के दिन शोभायात्रा के दौरान रूड़की में पत्थरबाजी की जो घटना हुई उसको लेकर सरकार काफी सख्त हो गई है। सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अभी तक पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा 12 लोगों के खिलाफ मामला नामजद किया है जबकि 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जब यहां पर शोभायात्रा निकल रही थी तो उस समय पत्थरबाजी शुरू हो गई थी इस पत्थरबाजी 10 में लोग घायल हो गये थे जिसमें चैकी इंचार्ज भी घायल हो गये थे। इसके अलावा उपद्रवियों ने दो वाहन में आज लगा दी और एक छप्पर को भी जला दिया था। यह सारी घटना रूड़की के भगवान पुर के जलालपुर की है।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्सा नहीं जायेगा और उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी। सरकार ने अपराधियों को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उन्होंने समय पर आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनके घरों में बुलडोजर चला दिया जायेगा। पुलिस का कहना है कि कई लोग घरों में ताला लगाकर यहां से चले गये हैं।


Leave a comment