Saturday , 5 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करने गुरूवार को उत्तराखण्ड आएगें पीएम मोदी
अतुल्य उत्तराखंडउत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपर्यटन समाचार

शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करने गुरूवार को उत्तराखण्ड आएगें पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। हालांकि उनका यह दौरा सिर्फ 4 घंटे का ही है लेकिन इस दौरान उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिनमें भाग लेकर वह जहां शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रमोट करेंगे, वहीं हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान राज्य उत्पादों की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जिसमें सभी पर्वतीय जिलों के प्रमुख घरेलू उत्पादों के स्टाल लगाये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से चारधाम यात्रा को नई दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री पहली बार मुखवा आ रहे हैं उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र वासियो में अत्यंत ही उत्साह है। जहां एक ओर मां गंगोत्री के मंदिर को फूलों से सजाया गया है वहीं लोक कलाकार भी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पहुंचने पर सबसे पहले मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे तथा इसके पश्चात वह उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वह हर्षिल में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे जिसे लेकर हर्षिल के 8-10 गांवों के लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 8 बजे के करीब जौली ग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां से सीधे हर्षिल की सैन्य हवाई पटृी तक हेलीकॉप्टर से जाएंगे प्रधानमंत्री 11 बजे तक मुखवा व हर्षिल में रखेंगे तथा 11 बजे यहां से फिर जौली ग्रांट आएंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles