Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुलिस ने क्रिकेट सटृे के मुख्य बुकी को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

पुलिस ने क्रिकेट सटृे के मुख्य बुकी को किया गिरफ्तार

पुलिस व एसओजी की टीम ने क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाते एक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सटटे में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद कर ली। पुलिस ने उसके खाते मे जमा दो लाख रूपये भी प्रफीज करा दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचो में आंनलाईन सटृे का कारोबार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर एसएसपी ने एसओजी व कोतवाली पटेलनगर की टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम ने सूचना संकलन कर मोहब्बेवाला में दबिश दी गयी तो अखिल बंसल को प्रतिबन्धित गो एक्सचेंज एप्प के माध्यम से आईपीएल की मुम्बई तथा सनराईज हैदराबाद की क्रिकेट टीमो के मध्य चल रहे मैच मे आंन लाईन सटृा खिलवाते हुये पाया गया। पुलिस ने मौके से उसको गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से दो मोबाईल फोन, एक रजिस्टर बरामद किया गया। आरोपी के बैक अकाउंट की जानकारी करने पर उसके एकाउण्ट में सटृे से कमाये हुये 2 लाख रूपये जमा होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुये उसके बैक अकाउंट को फ्रीज करवाया गया। आरोपी से बरामद रजिस्टर में सटृे के करोबार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अखिल बंसल ने बताया कि उसने गोएक्सचेंज नाम के एप्प में अपना आंनलाईन अकाउंट खोला है, जहाँ से वो पैसों में प्वाइंट खरीदता हैं तथा उन प्वाइंट के माध्यम से अलग-अलग छोटे सटोरियों व पंटर आदि से सटृा खिलवाता हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...