Home अतुल्य उत्तराखंड टिहरी झील में रेस्क्यू हेतु पुलिस मुुख्यालय खरीद रहा स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट
अतुल्य उत्तराखंडउत्तरकाशीपर्यटन

टिहरी झील में रेस्क्यू हेतु पुलिस मुुख्यालय खरीद रहा स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अतिवृष्टि, बादल फटना एवं त्वरित बाढ़ की घटनाओं में एसडीआरएफ द्वारा किये जाने वाले वाले राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट एवं दो रेस्क्यू मोटर बोट खरीदे जा रहे हैं।

स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट एवं रेस्क्यू मोटर बोट का प्रयोग टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटकों एवं स्थानीय जनता की सुरक्षा, जलीय आपदाओं में, समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न स्नान पर्वों, कांवड मेला एवं कुंभ मेले में इनका उपयोग किया जायेगा।

स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट की गति लगभग 20-25 नाॅटिकल मील प्रति घंटा और रेस्क्यू मोटर बोट की गति लगभग 15-20 नाॅटिकल मील प्रति घंटा है। इनसे उत्तराखंड पुलिस की वाटर रेस्क्यू टीमों की कार्य क्षमता में बहुत वृद्वि होगी।

 

 

इसके साथ ही महत्वपूर्ण झीलों, संगम, नदियों, स्नान घाटों पर स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तैनात उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम, जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल को अत्याधुनिक आपदा उपकरणों से लैस किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत उक्त टीमों के लिए लाइफ जैकट, राफ्ट, पर्सनल थ्रो बैग, स्कूबा डाइविंग सूट, फ्लोटिंग रेस्क्यूअर स्टेशन, रिचार्जेबल मोबाइल रिमोट एरिया लाइटिंग सिस्टम, ड्राई बैग, ड्राई सूट, आदि उपकरण खरीदे जा रहे हैं।

प्रदेश में जल पुलिस, एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम एवं बाढ़ राहत पीएसी दल आपदा सम्बन्धी उपकरणों सहित कुंभ मेला क्षेत्र, टिहरी झील, मुनिकीरेती, देवप्रयाग, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, श्रीनगर, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार, रूड़की, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, भीमताल, रामनगर, काठगोदाम, नानकमत्ता, गुलरभोज, बनबसा, टनकपुर में तैनात हैं।

फायर सर्विस में फायर रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए अग्निशमन एवं आपात सेवा सम्बन्धी उपकरण जैसे मिनी हाई प्रेशर पम्प, प्रोक्सीमिटी सूट, बैक पैक सेट विद वाटर मिस्ट आदि अत्याधुनिक उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

कैंची धाम में दर्शन के लिए लागू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा का प्रस्ताव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़,...

मसूरी में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

उत्तराखंड की पहाड़ियों की रानी मसूरी में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय...

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.13 लाख के पार, यात्रा में अभी एक माह शेष

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या...