Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को बनाया प्रभारी, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सहप्रभारी बने
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को बनाया प्रभारी, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सहप्रभारी बने

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिम्मेदारियां देने की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक से पार्टी के बड़े चेहरे प्रह्लाद जोशी को विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह को सहप्रभारी का दायित्व दिया गया है। लॉकेट चटर्जी बंगाल से सांसद हैं, वहीं आरपी सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles