भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां कर दी है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है।
उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी देखें – उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को बनाया प्रभारी, लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सहप्रभारी बने
वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और लोकसभा सांसद विनोद चावड़ा सहप्रभारी बनाए गए हैं।
वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को मणिपुर का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल को सहप्रभारी का दायित्व दिया गया है।


Leave a comment