Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रोग्राम
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रोग्राम

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना की पहली लहर में 0 से 9 साल के बच्चों में 2.1 प्रतिशत बच्चे संक्रमित पाए गए। 10 से 19 साल के बच्चों में 8.4 बच्चे संक्रमित हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर में 0 से 9 साल के 1.7 प्रतिशत और 10 से 19 साल के 7.6 प्रतिशत बच्चे संक्रमित पाए गए।

कोरोना महामारी (Covid-19) की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को बचाने के लिए कमर कस ली है। पूरे स्टेट (State) के लिए एक प्रोग्राम तैयार किया गया है। इसमें तीन तरह के पैकेट ग्रीन, यलो और रेड तैयार किए गए हैं। ग्रीन पैकेट 0 से 1 साल के बच्चों के लिए, यलो पैकेट 1 से 10 साल के बच्चों के लिए और 10 साल से 18 साल के बच्चों के लिए रेड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इन पैकेटों को बनाने का काम डॉक्टरों के पैनल की देख रेख में हो रहा हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभू कुमार झा ने बताया कि इस कार्य को तेजी से करने के लिए डॉक्टरों को तैयार किया जा रहा है। साथ ही नर्स और आशा वर्करों को भी ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें बताया गया हैं कि किस दवा को किस मात्रा में और कैसे बच्चों को देना है। इसकी जानकारी बच्चों के माता-पिता के साथ भी साझा की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना की पहली लहर में 0 से 9 साल के बच्चों में 2.1 प्रतिशत बच्चे संक्रमित पाए गए। 10 से 19 साल के बच्चों में 8.4 बच्चे संक्रमित हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर में 0 से 9 साल के 1.7 प्रतिशत और 10 से 19 साल के 7.6 प्रतिशत बच्चे संक्रमित पाए गए।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...