ऋषिकेश (Rishikesh) में 2 करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क केवल आठ महीनों में धंसनी शुरू हो गई हैं और आज रविवार को इस सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टला है।लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई 2 करोड़ की सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई । एम्स के लिए जाने वाली यह सड़क केवल 8 महीने में ही जगह-जगह से धंस गई है इसका नतीजाहै कि आज एक ट्रक बीच सड़क पर पलटते-पलटते बचा। गनीमतन यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
इसकी सूचना मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर लताड़ लगाई। वीरभद्र रोड़ का निर्माण कार्य जिस दिन से शुरू हुआ, उसी दिन से यह सड़क चर्चाओं में बनी हुई है पहले दिन से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे और बनने के कुछ ही दिनों में यह उखड़ने भी लगी थी, लेकिन उस समय अधिकारियों ने मामले को ढ़काने की कोशिश की और सड़क को तुरंत ठीक कर दिया था।
सड़क धंसने की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क धंसने के मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी बुलाया गया. मौके पर पंहुचे लोक निर्माण विभाग के जेई उपेंद्र गोयल को सड़क की हालत दिखाकर सवाल-जवाब भी किए लेकिन अधिकारियों के पास सड़क कोई जवाब नहीं था. विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
यह भी देखें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटे सेना के बहादुर जवान


Leave a comment