क्रिकेट के लिए दीवाने भारत में हॉकी क्यों दिल में बसती है, ये VIDEO एक बार देख लें…

क्रिकेट के लिए दीवाने भारत में हॉकी क्यों दिल में बसती है, ये VIDEO एक बार देख लें…

अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराना होगा। अगर भारत ऐसा करता है तो 1980 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचेगा। 1980 में भारत ने स्पेन को हराकर हॉकी में आठवां गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय टीम के पास अपने सुनहरे इतिहास को दोहराने का यह शानदार अवसर है।

हॉकी में आठ बार गोल्ड मेडल जीतने वाला भारत कभी पदक के लिए तरसेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। ओलंपिक में पिछले चार दशक से हॉकी में भारत की झोली खाली है। रविवार को भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और हॉकी में ओलंपिक पदक का इंतजार कर रहे देश को एक नई उम्मीद जगा दी।

Image

युवा खिलाड़ियों वाली भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर चार दशक बाद पहली बार टॉप-4 में जगह बनाई। 41 साल के अंतराल के बाद इस मुकाम में पहुंचने वाली भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में किया।

Image

फाइनल खेलने के लिए हराना होगा विश्व चैंपियन को

अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराना होगा। अगर भारत ऐसा करता है तो 1980 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचेगा। 1980 में भारत ने स्पेन को हराकर हॉकी में आठवां गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय टीम के पास अपने सुनहरे इतिहास को दोहराने का यह शानदार अवसर है।

जब रोने लगे कमेंट्रेटर

 

भारत में भले ही लोग क्रिकेट के दीवाने हों लेकिन हॉकी अब भी दिल में बसती है। यही वजह है कि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का हाल सुना रहे कमेंट्रेटर भावुक होकर रोने लगे। ओलंपिक खेलों का प्रसारण सोनी नेटवर्क कर रहा है। अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी इसकी लाइव कमेंट्री हो रही है। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में सुनील तनेजा लाइव कमेंट्री कर रहे थे। उसके साथ सिद्धार्थ पांडे थे, जैसे ही मैच खत्म हुआ, दोनों कमेंटेटर्स भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे, दोनों नम आंखों से ही मैच का हाल सुना रहे थे।

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this