Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आयेंगी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर पहली बार उत्तराखंड आयेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 08 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। वह यहां पर द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति 08 और 09 दिसंबर को देहरादून में रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 08 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी और उसके बाद वह राजभवन जाएंगी। वह रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। 09 दिसंबर को राष्ट्रपति का मसूरी में कार्यक्रम हैं वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।

इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली उत्तराखंड यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस इंतजाम करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...