खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अल्मोड़ा में होने वाली पहली वर्चुअल रैली स्थगित कर दी गई है। उत्तराखंड में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है और अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। पीएम मोदी की जन चौपाल के नाम से शुरू होने वाली इन रैलियों का पहला कार्यक्रम अल्मोड़ा लोकसभा सीट के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में होना था। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी को अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत औ पिथौरागढ़ जिले के तहत पड़ने वाली विधानसभाओं के मतदाताओं को संबोधित करना था।
देहरादून जिले के पहाड़ी इलाके से लेकर चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और कई दूसरे पहाड़ी इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण इन इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को भी भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का वर्चुअल रैली का नया कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। भाजपा ने प्रधानमंत्री की पहली वर्ष और रैली के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की थी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में रहकर इस वर्ष और रैली में शामिल होने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन चौपाल का आयोजन अल्मोड़ा के बाद पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल में भी किया जाना है। इससे पहले पीएम मोदी ने खुद अपनी वर्चुअल रैली को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी थी।
पिछले 5 वर्षों में उत्तराखंड ने उन्नति की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। देवभूमि के लोगों से मैं जब भी मिलता हूं, उनका प्रेम और स्नेह अभिभूत कर देता है। जन चौपाल कार्यक्रम में कल दोपहर 12 बजे राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत एवं पिथौरागढ़ के मतदाताओं से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2022
चुनाव आयोग द्वारा कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिजिकल रैलियों पर पाबंदी को 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में भाजपा ने अपना वर्चुअल प्रचार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री अल्मोड़ा के बाद पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में भी वर्चुअल रैली करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रधानमंत्री की रैली के अलावा बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय एवं स्थानीय नेताओं के साथ वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर ली है। अल्मोड़ा के अलावा पीएम मोदी पौड़ी में 6 फरवरी, टिहरी में 8 फरवरी, हरिद्वार में 10 फरवरी और नैनीताल में 12 फरवरी को वर्चुअल रैली करेंगे।
चुनाव आयोग ने एक रैली स्थल पर 1000 लोगों को ही जमा करने की इजाजत दी है। सभी दलों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसे देखते हुए भाजपा की तैयारी है कि पीएम मोदी की वर्चुअल रैली को जिलेवार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए।


Leave a comment