उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को खोलने के विषय में आज एक आदेश जारी किया। जिसमें बताया गया है कि कक्षा एक से नौवीं तक की कक्षाएं 7 फरवरी से खोली जायेंगी। अभी तक इन कक्षाओं की क्लास आॅन लाइन चल रही थी लेकिन अब शिक्षा विभाग ने बताया कि अब भौतिक रूप से 1 से नौवी तक की कक्षायें चलेंगी।
कुछ समय पहले कोरोना के तीसरे लहर के कारण केस बढ़ने लगे थे इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया था लेकिन अब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। अब शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया कि स्कूलों को खोला जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान कोरोना से निपटने के लिए सेनीटाइजर और मास का इस्तेमाल जरूरी है।
उत्तराखंड शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी हो गया है। इसके अलावा राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र अगले आदेश तक बंद रहेंगे।


Leave a comment