Home जनादेश 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से किया नामांकन, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी रहे मौजूद
जनादेश 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से किया नामांकन, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी रहे मौजूद

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सदर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नामांकन करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सदर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के नामांकन करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।

योगी आदित्यनाथ ने नामांकन भरने से पहले आज गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक कर लोक-कल्याण एवं लोक-मंगल की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल ही अमित शाह के साथ गोरखपुर कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से नामांकन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के नामांकन करने पर उन्हें भव्य विजय की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा।

योगी आदित्यनाथ के नामांकन भरते समय कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद थी सुरक्षा में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस समय हरिओम नगर से कचहरी चैराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles