Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रामनगर में बोली प्रियंका, भाजपा मुद्दों की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

रामनगर में बोली प्रियंका, भाजपा मुद्दों की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए आई। सबसे पहले वह रामनगर में चुनावी रैली में शामिल हुई। कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक और एक तरफ कांग्रेस की शेरनी प्रियंका गांधी सब पर भारी पड़ी है।

कांग्रेस ने कहा कि यही तो फर्क है भारतीय जनता पार्टी में और कांग्रेस में, भारतीय जनता पार्टी के जितने भी स्टार प्रचारक अभी तक देवभूमि आए मुद्दों पर बात किसी ने नहीं की, भाजपा के नेताओं ने उत्तराखंड की भोली भाली जनता को नए सपने, नए जुमले देने का काम किया, मुद्दों की बात किसी ने नहीं की।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में पहली बार यह चुनाव जुमलों से हटाकर मुद्दों पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं को आईना दिखाने का काम किया है जो मुद्दों की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है इसलिए लगातार विपक्ष पर हमलावर रहती है।

प्रियंका गांधी ने अपनी रैली से बेरोजगारी, महंगाई, अंकिता भंडारी, अग्निवीर योजना, किसानों के उत्पीड़न से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड के घोटाले पर कड़ा हमला बोला। प्रियंका ने कहा की आज बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि प्रियंका गांधी का पूरा भाषण गरीब जनता को समर्पित रहा, प्रदेश के हर सुलगते सवाल प्रियंका गांधी ने मंच से उठाने का काम किया। जिन पर से भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक ध्यान भटकाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म कर दी हो वह सत्ता में बैठने लायक नहीं। उन्होंने जनता से कहा कि आज पता कीजिए जिस जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है वहां ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर शिक्षक युवा को 1 लाख रूपये सालाना अप्रेंटिसशिप के लिए देगी, जब तक उसको रोजगार नहीं मिलता है, हर गरीब परिवार की महिला को 1 लाख रूपये सालाना घर चलाने के लिए दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इन योजनाओं को जानिए क्योंकि इन्हीं से आपका भविष्य जुड़ा है। उन्होंने जनता से कहा जो आप देख रहे हैं वह सच्चाई नहीं है अपनी असलियत को समझिए और जो नेता आपके सामने है जो धर्म की बातें करते हैं लेकिन धर्म का इस्तेमाल करते हैं वोट लेने के लिए उनको समझिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनको आपने परख लिया आपने देख लिया है बहुत हो गया है ऐसी तानाशाही सरकार नहीं चलनी चाहिए युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए इस बार एक ऐसी सरकार बननी चाहिए जो आपको सर्वप्रथम रखे, जिसके लिए सर्वोपरि आप है जिसके लिए सर्वोपरि आपके मुद्दे है आपकी महंगाई कम करना, आपको रोजगार दिलवाने, आपके लिए शिक्षा की सुविधा, आपके लिए स्वास्थ्य की सुविधा की ताकि आप गर्व से कह सकें हैं कि मैंने यह सरकार चुनी यह मेरी सरकार है।

प्रियंका गांधी ने रामनगर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल के समर्थन में, अल्मोड़ा से प्रत्याशी प्रदीप टम्टा एवं नैनीताल से प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में रैली को संबोधित किया और उन्होंने जनता से कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए आहवाहन किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...