Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा, परंतु अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम – अनूप नौटियाल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा, परंतु अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम – अनूप नौटियाल

मुख्य वक्ता समाजसेवी अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पहले की अपेक्षा उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा है, परंतु हम अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम हैं। इस गैप को कम करने के लिए दीर्घकालीन योजना पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। इसे एक सामाजिक दायित्व की तरह लेना होगा। युवा वर्ग को विशेष रूप से प्रेरित करना होगा। वोटर जागरूकता कार्यक्रमों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी।

उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजारनीया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर फोकस किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सोशल मीडिया एक्टिविटीज की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी सराहना की है। कांफ्रेंस में प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर बताया गया कि वोटर आईडी ना होने पर आधार कार्ड सहित 12 अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया जा सकता। मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। वोटर हेल्प लाइन एप से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच के साथ ही मतदान केंद्र की जानकारी भी ली जा सकती है। हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय भार्गव ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में हम सभी को सामाजिक भागीदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम का संचालन पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत रही है। कार्यक्रम में सभी का स्वागत पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में नेशनल काउंसिल के सदस्य अनिल वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पीआरएसआई के सदस्य वैभव गोयल, डॉ. मनोज गोविल, संजय सिंह, आकाश शर्मा, संजय बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, सुशील सती, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...