पिथौरागढ़ की डॉ दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19 वी रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री है इससे पहले दीक्षा हिमालयन हॉस्पिटल एमबीबीएस कर चुकी है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे पिथौरागढ़ जिले में खुशी की लहर है। दीक्षा के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला आईएएस है जिसने पूरे देश में 19 वी रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी ने तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है। दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे ज़िले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है। दीक्षा की माता का कहना है कि वह बचपन से ही बहुत होनहार थी उनकी इस उपलब्धि से वह बहुत खुश है।


Leave a comment