अर्जेंटीना से लौटे उत्तराखंडी ने पेश की मिसाल, कोरोना योद्धाओं के लिए दान की पीपीई किट

अर्जेंटीना से लौटे उत्तराखंडी ने पेश की मिसाल, कोरोना योद्धाओं के लिए दान की पीपीई किट

कोरोना से जंग के सिपाही यानी डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई किट काफी जरूरी होता है। ऐसे में लोग पैसे दान करने के साथ ही किट भी खरीदकर सरकार को दे रहे हैं जिससे कोरोना मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे डॉक्टरों को सुरक्षित रखने में सरकार के प्रयासों में सहयोग किया जा सके। उत्तराखंड के इस शख्स ने मिसाल कायम की है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से योगदान कर रहा है। बच्चों ने गुल्लक फोड़ी, बुजुर्गों ने जीवनभर की बचत दान की, कर्मचारियों ने अपने वेतन का एक हिस्सा देश के नाम कर दिया। उत्तराखंड के लोग भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद कर रहे हैं। इस बीच विदेश से लौटे एक उत्तराखंडी ने मिसाल पेश की है।

अर्जेंटीना से देहरादून लौटे दुष्यंत डोभाल ने कोरोना योद्धाओं के लिए 25 पीपीई किट दान किया है। उन्होंने बाकायदे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर दान करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं स्वेच्छा से 25 पीपीई किट दान में देना चाहता हूं। आशा करता हूं कि यह सहयोग प्रदेश में कोरोना वॉरियर्स को सहायता प्रदान करेगा।’ जन मानस सेवा संस्थान के सहयोग से यह दान किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और प्रवासी उत्तराखंडी कोरोना से जंग में अपना योगदान करेंगे।

क्या होता है पीपीई किट

पीपीई किट यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स। यह कुछ इस तरह का सामान होता है जो संक्रमण से बचाता है। इसे आसान भाषा में इस तरह से समझें कि लोग कोरोना से बचने के लिए हाथ धो रहे हैं, मास्क पहन रहे हैं और लोगों से दूरी बना रहे हैं। ऐसे में कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को ज्यादा एहतियात की जरूरत होती है क्योंकि वे लगातार मरीज के आसपास रहते हैं।

ऐसे में इन योद्धाओं डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर और मेडिकल स्टाफ को सिर से पांव तक वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह की चीजें पहननी होती हैं और यही सारी चीजें पीपीई किट्स हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this