कोरोना संकट के बीच एहतियात बरतते हुए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

कोरोना संकट के बीच एहतियात बरतते हुए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के दो विश्व प्रसिद्ध धाम आज से खुल गए। हालांकि सब कुछ बेहद एहतियात के साथ और गिने-चुने लोगों की मौजूदगी में हुआ। चारधाम यात्रा इसके साथ ही शुरू हो गई लेकिन लोगों को इजाजत नहीं है। जानलेवा वायरस से बचने के लिए लोग घरों में हैं। सरकार ने कहा है कि इस लड़ाई को जीतने के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ न लांघें।

चार धाम यात्रा शुरू होने का इंतजार देश-विदेश के लोगों को सालभर रहता है लेकिन इस साल हालात अलग हैं। देश और पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। यह कोरोना एक इंसान से दूसरे इंसान में तेजी से फैल रहा है और हर रोज हजारों लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। ऐसे में इस साल सीमित रूप में पूरे एहतियात के साथ चार धाम यात्रा विधि-विधान के साथ आज शुरू हुई।

गंगोत्री मंदिर के कपाट आज दोपहर ठीक 12 बजकर 35 मिनट पर खुल गए। गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलते समय कोरोना महामारी के चलते कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था जबकि पहले तांता लगा रहता था। एक दिन पहले शनिवार को मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई थी। परंपरा और रीति-रिवाज के हिसाब से रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में हुआ। डोली सुबह गंगोत्री धाम पहुंची।

 

गंगोत्री धाम में सुबह 9 बजे से ही गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ और आराधना का दौर शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूजा-पाठ और डोली लाने के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। डोली के साथ 4 लोग ही थे, वे भी मास्क लगाए हुए दूर-दूर चल रहे थे।

 

उधर, मां यमुना की डोली रविवार को अक्षय तृतीय के पर्व पर शीतकालीन प्रवास खुशीमठ गांव से प्रात: 8.05 बजे शनिदेव की अगुआई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां दोपहर 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है कि यमुनोत्री और गंगोत्री का पतित पावन मंदिर अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं।

आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख संशोधित की गई है और अब भगवान के दर्शन 14-15 मई को हो सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि लोग ऐसे ही सामाजिक दूरी का पालन करते रहे तो जल्द ही देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। अगर ऐसा होता है तो 3 मई को लॉकडाउन खुलने के बाद हालात सामान्य होने लगेंगे और एक बार फिर भगवान के दर पर भक्तों की भीड़ नजर आएगी। हालांकि इस समय घर पर रहने में ही समझदारी है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this