Home उत्तराखंड न्यूज़ युवा सशक्तिकरण में एनसीसी की भूमिका सराहनीय – सीडीएस जनरल अनिल चौहान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरफ़ौज

युवा सशक्तिकरण में एनसीसी की भूमिका सराहनीय – सीडीएस जनरल अनिल चौहान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 17 जनवरी 2023 को नई दिल्ली स्थित दिल्ली छावनी में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर-2023 का दौरा किया। यह पहली बार है, जब किसी सीडीएस ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया है। सीडीएस ने 75 वर्षों तक राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए एनसीसी को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में एनसीसी कैडेटों के असाधारण प्रदर्शन की भी सराहना की।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 17 जनवरी 2023 को नई दिल्ली स्थित दिल्ली छावनी में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर-2023 का दौरा किया। यह पहली बार है, जब किसी सीडीएस ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया है।

सेना, नौसेना और वायु सेना के तीनों अंगों के एक दस्ते ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के आगमन पर उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर“ प्रदान किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा सीडीएस ने एनसीसी कैडेटों द्वारा तैयार किए गए ’ध्वज क्षेत्र’ का भी दौरा किया, जहां विभिन्न सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों और सांस्कृतिक गतिविधियों को दिखाया गया है। इन कैडेटों ने सीडीएस को अपने संबंधित राज्य निदेशालय की विषयवस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा सीडीएस ने एनसीसी के हालिया दिनों में पुनर्निर्मित ’हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया, जिसमें एनसीसी के पूर्व छात्रों की तस्वीरों और एनसीसी के तीनों शाखा के प्रेरक व आनंदित करने वाले अन्य दृश्यों के समृद्ध अभिलेखीय संग्रह का प्रदर्शन किया गया है।

इसके बाद में अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने एनसीसी सभागार में कैडेटों की ओर से प्रस्तुत एक शानदार ’सांस्कृतिक कार्यक्रम’ को देखा।

इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने रेखांकित किया कि एनसीसी 17 लाख कैडेटों के एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा, “इस देश के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सौहार्द के गुण को उत्पन्न करने में इसका योगदान अनुकरणीय है।

सीडीएस ने सामाजिक जागरूकता गतिविधियों में एनसीसी के व्यापक योगदान को रेखांकित किया। इसके अलावा उन्होंने शुरू किए गए ’पुनीत सागर अभियान’ के बारे में बताया। इस अभियान का उद्देश्य समुद्री तटों को साफ करना, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाना व उसे फिर से उपयोग के योग्य बनाना और स्वच्छ व प्राचीन समुद्र तटों की जरूरत और प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।

जनरल चौहान ने कहा, “इस अभियान के साथ लोगों की सोच जुड़ चुकी है। अब तक लगभग 13.5 लाख एनसीसी कैडेटों ने अभियान में हिस्सा लिया है और लगभग 208 टन प्लास्टिक कचरा जमा किया गया है, जिसमें से 167 टन को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया है।“

सीडीएस ने 75 वर्षों तक राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए एनसीसी को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में एनसीसी कैडेटों के असाधारण प्रदर्शन की भी सराहना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...