Home उत्तराखंड न्यूज़ मलबे से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास बंद, लोगों के लिए मुसीबत बनी बारिश
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

मलबे से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास बंद, लोगों के लिए मुसीबत बनी बारिश

राली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोनिवि ने सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके बंद। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी।

थराली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोनिवि ने सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके बंद। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...