Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी उत्तराखंड में आज से वन महोत्सव सप्ताह शुरू
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में आज से वन महोत्सव सप्ताह शुरू

इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 30 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से अपील की है कि हमे एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। वन महोत्सव शुरू होने के उपलक्ष में उत्तरकाशी वन प्रभाग के डुंडा रेंज के सौंदगांव में देवदार, बांझ के रोपण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने वन महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए कहा कि हमें वृक्षारोपण के साथ साथ वनों को आग से बचाना भी प्राथमिकता होनी चाहिए।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवीनाराय ने वन महोत्सव के शुभारंभ पर बोलते हुए कहा कि जंगलों की आग पर नियंत्रण करना और वृक्षारोपण करना बन विभाग का मूल कर्तव्य है। आज के वन महोत्सव में 100 पौध देवदार और 100 पेड़ बांझ, आंवला, चूलू, अमरूद, संतरा आदि के 500 पौध रोपित किए गए।

आज के कार्यक्रम में प्रधान सिंगोट महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान शोभन लाल, अमेंद्र, विकास बिष्ट, सुशील बिष्ट और वन विभाग से डिप्टी रेंजर देवीनारायण, वन दारोगा मनबीर पंवर, वन दारोगा हरदेव अवस्थी, वन दारोगा रामलाल, उत्तम पंवार, राहुल पंवार, शिवेंद्र चौहान और जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...