Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

गणेश जोशी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव का विकास भारत सरकार द्वारा देश की अन्तराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जनपदों के सीमान्त गाँवों के वृहद विकास हेतु यथा स्थानीय मेले, त्यौहारों, धार्मिक एवं पर्यटन से सम्बन्धित गतिविधियाँ एवं अन्य आजीविका के विकास के अवसर प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त जनपद चमोली के विकास खण्ड जोशीमठ के सीमान्त गाँव माणा, नीती एवं मलारी तथा सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड धारचूला के सीमान्त गाँव गुन्जी को सम्मिलित किया गया है। मंत्री जोशी ने इस सराहनीय कार्य के लिए गृह मंत्री अमित शाह को बधाई एवं आभार प्रकट किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के बद्रीनाथ धाम यात्रा के दौरान भारत के अंतिम सीमान्त गाँव माणा पहुंचे थे। उन्होंने सीमान्त गाँवों के समग्र विकास हेतु आश्वासन भी दिया गया है। मंत्री जोशी ने आशा व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं सीमान्त गाँवों के समग्र विकास के हित में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंह नगर के अन्य सीमान्त गाँवों (वाइब्रेंट विलेज) को भी गृह मंत्रालय भारत सरकार के सीमा प्रबन्धन विभाग बीएम11 डिवीजन में सम्मिलित किया जाए। मंत्री जोशी ने गृह मंत्री से सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया ताकि योजना का लाभ सीमान्त गाँवों (वाइब्रेंट विलेज) की जनता को मिल सके। गृह मंत्री अमित शाह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र ही मामले में कार्रवाई की बात कही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...