भारत के जांबाज शहीदों की आत्मा की शांति के लिए गंगोत्री धाम में विशेष पूजा

भारत के जांबाज शहीदों की आत्मा की शांति के लिए गंगोत्री धाम में विशेष पूजा

पिछले 5 मई से ही भारत और चीन की सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन 15 जून को चीनी सैनिकों की हरकत से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई स्तर की वार्ता हो चुकी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर, पूरा देश भारतीय शहीदों को नमन कर रहा है।

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में गम और गुस्सा है। लोग चीनी सामानों के बहिष्कार का अभियान चला रहे हैं। जगह-जगह चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतले फूंके गए। इसके साथ ही भारत मां के वीर सपूतों को याद करते हुए श्रद्धांजलि के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम में समस्त पुरोहितों ने शहीदों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पूजा और प्रार्थना की। गंगा घाट पर तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा से प्रार्थना की कि शहीदों के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

पं० अशोक सेमवाल, वरिष्ठ पुजारी (पू० अध्यक्ष मंदिरसमिति गंगोत्री धाम) ने ‘हिल मेल’ से बातचीत में बताया कि अरुण सेमवाल, उपाध्यक्ष, मंदिर समिति गंगोत्री, कामेश्वर प्रसाद सेमवाल, पुरोहित गंगोत्री, राकेश सेमवाल सदस्य मंदिर समिति गंगोत्री और द्रोणाश्चल सेमवाल, पुजारी गंगोत्री मंदिर ने मिलकर शहीदों के लिए प्रार्थना और विशेष पूजा की।

इन पुरोहितों ने भारत सरकार से भी मांग की है कि वीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए और चीन से इसका बदला लिया जाए। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए के लिए 108 दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उधर, देहरादून में कारगी एवं पथरी बाग चौक पर शहीद हुए सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां शी जिनपिंग मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। लोगों ने संकल्प लिया कि वे चीनी सामानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रेमनगर से मोहनपुर तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लोगों से अपील की कि कोई भी चीनी उत्पाद न खरीदें।

आपको बता दें कि 15 जून की रात में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। इस दौरान 20 सैनिक शहीद हो गए और चीन के करीब 40 सैनिक शहीद हुए हैं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो टूक कहा है कि कोई भ्रम में न रहे, उकसाने पर करारा जवाब दिया जाएगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this