Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को होगा संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को होगा संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन

मेले में ऐपण की साड़ियां, मिट्टी के बर्तन, रिंगाल के उत्पादों समेत उत्तराखंडी उत्पादों की दिखेगी झलक।

राजधानी देहरादून में पिछले सालों की भांति इस बार भी संजीवनी दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ओल्ड मसूरी रोड स्थित सिविल सेवा अकादमी में आगामी 8 और 9 अक्टूबर को किया जा रहा है। संजीवनी संस्था द्वारा लगातार पिछले 3 सालों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु ने बताया कि इस मेले में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये जाएंगे, संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिल्पकार, काश्तकार, कारीगरों, एवं लघु उद्यमियों मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी बनी हुई वस्तुओं एवं कलाकृतियों को एक बाजार उपलब्ध हो सके।

संजीवनी संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन ने बताया इस मेले में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में पाए जाने वाले जैविक उत्पाद, स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित पारम्परिक वस्तुकला पर आधारित उत्पाद, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद मुख्य आकर्षण रहेंगे।

संजीवनी संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने बताया कि इस दो दिन तक चलने वाले दीपावली मेले में उत्तराखंड के पारम्परिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे।

संजीवनी संस्था की कोषाध्यक्ष अंजलि सिन्हा ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं इस बार मेले में ऐपण साड़ियां, अल्मोड़ा-बागेश्वर में तांबे के बर्तन, जोशीमठ की राजमा, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद, हाथ से बनी मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, दिए, गाय के गोबर से बने उत्पाद, खुर्जा आदि के विशेष उत्पादों को जगह दी गई है।

गौरतलब है “संजीवनी” उत्तराखंड के सिविल सेवा अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित एक संस्था है। संस्था द्वारा समय समय पर उत्तराखंड राज्य के सामाजिक उत्थान की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा जाते रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...