Home ताज़ा ख़बर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा! लॉकडाउन ने दिमाग को 5 महीने बूढ़ा कर दिया
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा! लॉकडाउन ने दिमाग को 5 महीने बूढ़ा कर दिया

क्या आपने भी महसूस किया है कि लॉकडाउन के बाद आपकी याददाश्त पहले जैसी तेज़ नहीं रही? क्या कभी ऐसा लगा कि मानसिक थकान बढ़ गई है या छोटी-छोटी बातें भूलने लगे हैं? तो जानिए, यह सिर्फ आपका भ्रम नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों ने इसकी की पुष्टि है!

‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित एक नई वैज्ञानिक स्टडी ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि कोरोना महामारी और उससे जुड़े लॉकडाउन ने हमारे दिमाग को औसतन 5.5 महीने ‘बूढ़ा’ कर दिया। यह प्रभाव उन लोगों में भी देखा गया, जो कभी कोविड से संक्रमित नहीं हुए थे!

वैज्ञानिकों ने हजारों लोगों के ब्रेन स्कैन की तुलना की, महामारी से पहले और बाद के। परिणामों ने दिखाया कि जिन लोगों ने लॉकडाउन का अनुभव किया, उनका मस्तिष्क समय से पहले उम्रदराज हो गया।

यह असर सिर्फ वायरस का नहीं था, बल्कि उस माहौल का भी जिसमें हम जी रहे थे :

  • सामाजिक अलगाव
  • भविष्य की चिंता
  • आर्थिक असुरक्षा
  • मानसिक तनाव और अकेलापन

क्या यह असर स्थायी है?

स्टडी इस नुकसान को स्थायी नहीं मानती, लेकिन यह एक गंभीर चेतावनी है कि हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

तो क्या इसका इलाज है? बिलकुल! रिसर्च यह साबित करती हैं कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मस्तिष्क की सेहत को दोबारा बेहतर किया जा सकता है।

दिमाग को फिर से जवान और तेज़ बनाने के 5 आसान उपाय:

मस्तिष्क की कसरत करें – पजल्स, नई भाषा या कोई नई स्किल सीखें।
सामाजिक रहें – अपनों से मिलें, बातें करें, रिश्तों को समय दें।
शारीरिक सक्रियता – रोज़ाना 30 मिनट चलना या हल्की एक्सरसाइज़।
संतुलित आहार लें – ओमेगा-3 से भरपूर चीज़ें जैसे अखरोट, अलसी और हरी सब्जियां खाएं।
तनाव प्रबंधन करें – ध्यान, गहरी सांस या पसंदीदा हॉबी अपनाएं।

लॉकडाउन ने हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग पर भी असर डाला है। लेकिन अच्छी बात यह है कि हमें अभी भी कंट्रोल वापस लेने का मौका मिला है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...