हरिद्वार में पांच डूबते कांवडियों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार में पांच डूबते कांवडियों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

आज कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।

11 जुलाई से सावन का प​वित्र महीना शुरू हो गया है। कांवडिये सावन के महीने में पवित्र स्थान करने के लिए दूर दूर से हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगा नदी में स्थान कर रहे हैं। कुछ कांवडिये तो सही तरीके से स्नान करते हैं लेकिन कुछ श्रऋालु पानी का बहान नहीं समझ पाते हैं और वह पानी में बह जाते हैं इसकी शिकायत लगातार मिलती रहती है। सरकार ने भी इसके लिए जल सैनिक तैनात कर रखे हैं।

आज कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।

एसडीआरएफ टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी उन्होंने डूबते हुए कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद एसडीआरएफ की टीम द्वारा एसआई पंकज खरोला के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल ने डग्गी की सहायता से जल्द डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे तथा दूसरे छोर से इसी बीच हेड कांस्टेबल विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान, शिवम, अनिल, रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई और एक एक कर सभी को डग्गी में बैठाया।

एसडीआरएफ टीम ने सभी कांवडियों को सांत्वना देकर सुरक्षित महसूस करवाया और घाट के किनारे पर पहले से तैयार टीम के अन्य सदस्यों एएसआई प्रविन्द्र धस्माना, प्रकाश मेहता तथा टेक अंकित पाल द्वारा थ्रो बैग फेंककर रेस्क्यू टीम द्वारा सभी कावड़ियों को किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला। सभी डूबने वाले कावड़ियों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों माता और पिता द्वारा टीम का धन्यवाद किया।

रेस्क्यू किए गए लोगों का विवरण

आरती S/O संजय, उम्र-19 वर्ष,
पलक S/O संजय, उम्र-15 वर्ष,
सागर S/O संजय, उम्र-16 वर्ष,
विशाल S/O कुक्कू, उम्र-18 वर्ष,
वीर S/O कुक्कू, उम्र-14 वर्ष,
निवासी- फारुखनगर, गुड़गांव

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this