Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश तेज, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग, बर्फबारी बनी चुनौती
उत्तरकाशी

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश तेज, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग, बर्फबारी बनी चुनौती

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश के लिए SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू टीमों द्वारा लापता ट्रैकर्स तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच सर्च अभियान के दौरान करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के समीप लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा टीम को एक बैग भी मिला है। हालांकि, अभी तक लापता ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को SDRF उत्तराखंड पुलिस और NIM के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान को आगे बढ़ाया। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की एडवांस टीम दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल की ओर सर्चिंग कर रही है। इसी दौरान टीम को केदार खड़क के पास लापता ट्रैकर्स का टेंट और अन्य सामान दिखाई दिया। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान एक बैग भी बरामद किया गया।

टेंट और बैग मिलने के बाद लापता ट्रैकर्स की तलाश को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, लेकिन उनकी वास्तविक स्थिति और लोकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीमें आसपास के क्षेत्र में लगातार खोजबीन कर रही हैं।

लगातार बर्फबारी से सर्च ऑपरेशन प्रभावित

रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी चुनौती खराब मौसम और अत्यधिक ऊंचाई बन रही है। घटनास्थल पर मौजूद SDRF टीम प्रभारी ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से जानकारी दी कि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। अत्यधिक ऊंचाई और प्रतिकूल मौसम के कारण जवानों को सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम की गंभीर स्थिति और टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही सुरक्षित कैंप स्थापित किया गया है। टीम के सदस्य फिलहाल वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। मौसम अनुकूल होने के बाद दोबारा सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

SDRF और NIM की टीमें संयुक्त रूप से चला रहीं अभियान

लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जवान आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। फिलहाल सभी की नजरें मौसम में सुधार और आगामी सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं। रेस्क्यू टीमों का प्रयास है कि जल्द से जल्द लापता ट्रैकर्स का पता लगाया जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

मुखबा गांव की बेटी श्रुति सेमवाल को मिला ‘Young Woman Scientist Award’, उत्तरकाशी का बढ़ाया मान

उत्तरकाशी जनपद के मुखबा गांव की बेटी श्रुति सेमवाल ने अपनी वैज्ञानिक...