Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा को लेकर श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

चारधाम यात्रा को लेकर श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान

पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उठाए जा रहे हैं ताकि सभी यात्री निर्विघ्न और सुरक्षित यात्रा कर सकें। यात्रियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

भारतीय सेना के सिंदूर ऑपरेशन के बाद उत्तराखण्ड में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिसके बाद  चारधाम यात्रा में श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष एहतियाती कदम उठाए हैं। इस कड़ी में पुलिस द्वारा धाम में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है।

विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की गहनता से तलाशी और उनके सामान की जांच की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं से लगातार यह अनुरोध किया है कि वे अपने साथ मंदिर परिसर के भीतर बैग या बड़ा सामान लेकर न आएं ताकि तलाशी प्रक्रिया सुगम बनी रहे और सभी को असुविधा न हो।

धाम की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। पूरे बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर है। एटीएस की तैनाती यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और सुरक्षा का उच्चतम स्तर बनाए रखा जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...

गैरसैंण की पेयजल समस्या होगी दूर, रामगंगा नदी पर बनेगा 35 मीटर ऊंचा बांध

उत्तराखंड के गैरसैंण नगर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से...