Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल पौड़ी का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा माता सीता आराधना सर्किटः तरुण विजय
पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड न्यूज़

पौड़ी का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा माता सीता आराधना सर्किटः तरुण विजय

राष्ट्रीय संस्मरण प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के सितोंनसियूं पट्टी के फलस्वाड़ी गांव में सीता माता मंदिर सर्किट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यहां राष्ट्रीय स्तर का माता सीता आराधना सर्किट का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक सर्किट के विकसित होने पर यह क्षेत्र विश्व स्तर पर लोकप्रिय होगा।

तरूण विजय ने कहा कि जिस प्रकार से लाओस, कंबोडिया, जापान तथा बैंकॉक व अन्य स्थानों पर भी सीता माता से संबंधित स्थल हैं, उसी तर्ज पर पौड़ी का सीता माता मंदिर सर्किट पूर्ण रूप से तथा बेहतरीन ढंग से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश के इन स्थलों पर सीता माता के प्रति लोगों में अगाध प्रेम है। जब उन्हें पता चलेगा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के इस क्षेत्र में सीता माता से संबंधित स्थल विद्यमान है तो इस क्षेत्र का विकास विश्व स्तर पर विकास होना लाजमी है। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को पर्यटन रोजगार भी प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भी इस क्षेत्र को विकसित करने की रूपरेखा अवश्य तैयार की जाएगी। साथ ही रेल मंत्रालय से वार्ता कर उत्तराखंड के लिए सीता समाधि एक्सप्रेस नाम से ट्रेन भी चलाई जाएगी। बिहार राज्य के जनकपुर धाम तथा सीतामड़ी को जोड़ते हुए देहरादून तक इस ट्रेन को संचालित किया जाएगा। पौड़ी के कोट क्षेत्र के लिए इस धार्मिक मार्ग को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय से भी वार्ता कर सीता माता के जीवन के विभिन्न पक्षों को लोगों के लिए उजागर किया जाएगा। सीता माता के जीवन से संबंधित दृश्यों को मध्य नजर रखते हुए इस ट्रेन को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

जिस प्रकार नंदा देवी बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने नंदा देवी नाम से उत्तराखंड में एक ट्रेन चलाई थी। इसी तर्ज पर अब सीता माता एक्सप्रेस भी संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीता माता के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियों की संग्रहालय या प्रदर्शनी का निर्माण किया जाना चाहिए। साथ ही इस निर्माण स्थल के लिए पहाड़ की बेहद सुंदर वातावरण को कतई दूषित न किया जाए। तरूण विजय ने कहा कि इस सितोंनसियूं घाटी में आधुनिक निर्माण कतई नहीं होना चाहिए। क्षेत्र की सौंदर्य को अक्षुण रखते हुए निर्माण कार्य होने चाहिए। यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय जन जनक जानकी धाम से पहचाना जाएगा।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुकेश सिंह कोली ने पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय को महर्षि वाल्मीकि तथा लक्ष्मण जी मंदिर होते हुए सीता कोटी तथा विदा कोटी मंदिर का स्थलीय भ्रमण निरीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि विगत 3 वर्षों से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोट क्षेत्र के इस मंदिर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की रणनीति तैयार की गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...