Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा बंधन कार्यक्रम में बोली स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने उड़ाया मजाक तो नरेंद्र मोदी बोले स्मृति मेरी बहन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनसरोकार

रक्षा बंधन कार्यक्रम में बोली स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने उड़ाया मजाक तो नरेंद्र मोदी बोले स्मृति मेरी बहन

इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी में मेरा मजाक उड़ाया था। जनता से पूछा कि कौन स्मृति ईरानी, तब नरेन्द्र मोदी ने अमेठी में डंके की चोट पर कहा कि स्मृति ईरानी मेरी बहन हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा की रीत है और संगठन का हर कार्यकर्त्ता महिलाओं सम्मान करता है। छोटे भाई को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और बड़े भाई को संरक्षण करना चाहिए।

अपने संबोधन में स्मृति ईरानी ने कहा कि देवभूमि की महिलाओं का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार समर्थन मिलता रहता है। यहां की महिलाएं भी प्रधानमंत्री मोदी की बहनें हैं और वे खुद बहनों का संदेश दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचायेंगी। इस अवसर पर उन्होंने देश की सीमा पर तैनात जवानों को भी याद किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए गणेश जोशी भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि चार बार से वह मसूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत रहे हैं और इसके लिए उन्होंने यहां की महिलाओं को धन्यवाद दिया जिनके आशीर्वाद से वह लगातार चार बार यहां से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें हमेशा अपना भाई माना और चुनाव में समर्थन देकर इस मुकाम तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...