Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ तीलू रौतेली पुरस्कार में बोले राज्यपाल, डिजिटल माध्यम और टेक्नोलोजी से जुड़िये
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

तीलू रौतेली पुरस्कार में बोले राज्यपाल, डिजिटल माध्यम और टेक्नोलोजी से जुड़िये

उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को आज तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और विधायक खजान दास भी उपस्थित थे, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि सभी महिलाओं को डिजिटल माध्यम और टेक्नोलोजी के साथ काम करना होगा।

जिन महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार मिला वह इस प्रकार हैं। अल्मोड़ा जिले से डॉ. शशि जोशी, बागेश्ववर से दीपा आर्य, चमोली से मीना तिवाड़ी, चंपावत से मंजू बाला, ें देहरादून नलिनी गोसाई, हरिद्वार प्रियंका प्रजापति, नैनीताल से विद्या मर्तोलिया, पौड़ी से सावित्री देवी, पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत, रुद्रप्रयाग से गीता रावत, उत्तरकाशी लता नौटियाल एवं ऊधमसिंहनगर से प्रेमा नौटियाल को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत किया गया वह इस प्रकार है। अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर से हेमा सती, चमोली से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत से अनिता रावत, देहरादून से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...