Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार पुणे से 1206 उत्तराखंडियों को लेकर हरिद्वार आ रही ट्रेन, DM ने स्टेशन पर जाकर लिया जायजा
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

पुणे से 1206 उत्तराखंडियों को लेकर हरिद्वार आ रही ट्रेन, DM ने स्टेशन पर जाकर लिया जायजा

देश के अलग-अलग शहरों में फंसे उत्तराखंडियों का देवभूमि लौटना जारी है। सूरत से चली पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन काठगोदाम पहुंच गई है। अब अगली ट्रेन हरिद्वार पहुंचने वाली है। स्टेशन निदेशक अतुल कुमार शर्मा ने बताया है कि आज पहली ट्रेन पुणे से दोपहर 2 बजे के लगभग हरिद्वार पहुंचेगी जिसमें 24 कोच लगे होंगे और 1206 यात्री आ सकेंगे।

इससे पहले जिलाधिकारी सी. रविशंकर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वाया रेल हरिद्वार आने वाले प्रवासियों की सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों के साथ बात करते जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों के हरिद्वार पहुंचने पर सबसे पहले उनका हेल्थ चेकअप होगा। बताया गया है कि प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। यदि कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसको एंबुलेंस में ले जाया जाएगा । सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं, साथ ही अलग-अलग जिलों के काउंटर बनाए गए हैं जिससे किसी को परेशानी न हो
। श्रमिक ट्रेन के यात्रियों को कोई किराया नहीं देना होगा।

आपको बता दें कि रविवार तक उत्तराखंड आने के लिए 1,93,064 प्रवासियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था। हर दिन इस संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश सरकार अभी तक अन्य राज्यों से 34 हजार से अधिक प्रवासियों की सकुशल घर वापसी करा चुकी है।

अगले तीन दिनों में उत्तराखंड सरकार कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को भी रेल से लाने की कोशिश कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...